• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

देवास जिले में खाद्य विभाग ने टैंकर में अमानक एवं मिलावटी डीजल संग्रहित पाये जाने पर की कार्यवाही

ByM. Farid

Dec 4, 2021

देवास जिले में खाद्य विभाग ने टैंकर में अमानक एवं मिलावटी डीजल संग्रहित पाये जाने पर की कार्यवाही
——–
देवास 03 दिसम्बर 2021/ जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि के ग्राम चिडावद के आगे पिपल्या सड़क के पास श्री विनायक चौधरी ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट पर खड़े टैंकर की जांच की गई । जांच समय मौके पर टैंकर में 14500 लीटर अमानक एवं मिलावटी डीजल टैंकर में संग्रहित पाया गया , जिसका अवैध विक्रय फ्लोमीटर के माध्यम से किया जाना पाये जाने के कारण एम . एस . एच . एस.डी. ( प्रदाय तथा वितरण का विनियमन और अनाचार निवारण आदेश ) 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन है , जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध होने से टैंकर, टैंकर में संग्रहित 14500 लीटर अमानक एवं मिलावटी डीजल , लोहे की डिपराड 05 नग , फ्लोमीटर 01 नग , पारदर्शी पाईप 01 नग , इलेक्ट्रीक मोटर 01 नग , मापक 05 लीटर क्षमता का 01 नग , प्लास्टिक की फनल 01 नग जप्त किये गये है। प्रकरण आगामी कार्यवाही हेतु न्यायालय कलेक्टर में प्रस्तुत किये गये है।

327

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *