• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

कक्षाएँ नियमित लगाने तथा अन्य मांगों को लेकर ए.आय.डी.एस.ओ.ने दिया ज्ञापन

ByM. Farid

Dec 6, 2021

कक्षाएँ नियमित लगाने तथा अन्य मांगों को लेकर ए.आय.डी.एस.ओ.ने दिया ज्ञापन

देवास। महाविद्यालय में समस्त कक्षाओं को नियमित लगाना सुनिश्चित करने, कक्षाओं संबंधी जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने व समस्त छात्रों को किताबें उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ए.आय.डी.एस.ओ.ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विजय मालवीय ने बताया कि महाविद्यालय में कक्षाएं शुरु हो गई हैं और छात्र भी महाविद्यालय में आ रहे हैं लेकिन कुछ कक्षाएं नियमित नहीं लग रहीं है व नवीन छात्रों को कक्षा के सम्बंध में जानकारी नहीं है कि कौन सी कक्षा कहाँ लगेगी इस कारण छात्र कक्षाएँ नहीं ले पा रहे हैं। किताबें उपलब्ध ना होने से भी छात्रों को अधययन में समस्या आ रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी संकायों की कक्षाएं नियमित सुचारु रूप से लगाई जायें। कक्षाएँ लगने सम्बंधी समस्त जानकारी महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाए कि कौन सी कक्षा किस समय पर, किस कक्ष में लगाई जा रही है । समस्त छात्रों को अविलम्ब किताबें प्रदान की जाये। ज्ञापन का वाचन कॉलेज सचिव सोना बागानिया ने किया। इस अवसर पर सकलेन खान, आयान शेख, आर्यन चौहान, नीतेश बगानिया, मोनिका गुजराती, सुमन, रविना, साधना परमार, अमर अंजारिया आदि उपस्थित थे।

163

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *