• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

बकरे के कान पर उभरा ‘मुहम्मद’ और ‘786’ देखने  वाली को उमड़ी लोगों

ByM. Farid

May 15, 2026

बकरे के कान पर उभरा ‘मुहम्मद’ और ‘786’ देखने  वाली को उमड़ी लोगों

इंदौर से संवाददाता अज़हर मिर्ज़ा की रिपोर्ट

इंदौर के खजराना क्षेत्र में इन दिनों एक अनोखा बकरा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि बकरे के दाहिने कान पर “मुहम्मद” और बाएं कान पर “786” जैसी आकृति बनी हुई दिखाई दे रही है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।

जानकारी के अनुसार यह बकरा धार जिले के कालूखेड़ी गांव निवासी फरहान राजा अपने साथ इंदौर लाए हैं। फरहान राजा ने बताया कि उनके घर की बकरी ने कुछ समय पहले इस बच्चे को जन्म दिया था और जन्म के बाद ही उसके कानों पर इस तरह के निशान दिखाई दिए।

फिलहाल यह बकरा खजराना क्षेत्र में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे प्राकृतिक निशान मान रहे हैं। फरहान राजा बकरे को बेचने के लिए इंदौर लाए हैं।

155

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *