• Mon. Sep 21st, 2026

Vaqif Khabar

ग्राम घटिया गयासुर में श्री राम महायज्ञ का समापन बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली भंडारे में सैकड़ो लोगों ने लिया प्रसाद

ByM. Farid

Jun 23, 2026

ग्राम घटिया गयासुर में श्री राम महायज्ञ का समापन बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली भंडारे में सैकड़ो लोगों ने लिया प्रसाद……….

भगवान श्री राधा कृष्ण बलराम जी राम लक्ष्मण सीता भोलेनाथ परिवार की मूर्ति स्थापना की गई………

हाटपिपलियां समीपस्थ ग्राम घटिया गयासुर के श्री राम मंदिर के पुजारी महंत श्री ओंकार दास वैष्णव के मार्गदर्शन में श्री राम मंदिर पर सात दिवसीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था जिसमें नवनिर्मित श्री राम मंदिर परिसर में भगवान श्री राधा कृष्ण बलराम जी राम लक्ष्मण सीता भोलेनाथ परिवार की विधि विधान पूर्वक मूर्ति स्थापना की गई एवं छप्पन भोग लगाया गया यज्ञ का आज समापन हुआ इस अवसर पर बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा ग्राम के मुख्य मार्ग से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची ग्राम में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया आयोजन के यज्ञाचार्य पंडित कनिष्क द्विवेदी एवं मुकेश शर्मा बागली थे यज्ञ में तीन दिवसीय रात्रि कालीन भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया था जिसमें भजन गायक पंडित दिनेश दास वैष्णव एवं उनकी पूरी टीम द्वारा देर रात्रि का भजन का आयोजन किया गया इसके बाद पूर्णाहुति के साथ महा आरती की गई एवं भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में ग्राम एवं क्षेत्र के मुरादपुर पोनासा सिंगावदा अनखेली बोरखेड़ा सहित अन्य गांव के सैकड़ो महिला एवं पुरुषों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संदीप प्रजापति ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *