• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

मकान मैं आग लगने पर सब कुछ हुआ खत्म कागज़ भी जले, आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन(आकास) देवास ने की आर्थिक सहायता

ByM. Farid

Apr 3, 2021

देवास। विगत दिनों उदयनगर तहसील के ग्राम पानकुआं में एक आदिवासी परिवार मदन सोकडिय़ा क ा मकान रात्रि में अज्ञात कारणों से लगी अचानक आग के कारण जल गया था, जिससे मकान में रखा अनाज, कपड़े बर्तन,मजदूरी से कमाए हुए  पैसे, आवश्यक दस्तावेज जलकर राख हो गए।  उक्त घटना की जानकारी गांव के युवा बबलू आस्के ने आकास अध्यक्ष व महासचिव को दी। पीडित परिवार के लिए तात्कालिक आर्थिक सहयोग हेतु अध्यक्ष द्वारा आकास संगठन के समस्त कर्मचारी अधिकारियों के समक्ष बात रखी गई जिससे कि समस्त आदिवासी कर्मचारी अधिकारियों द्वारा परिवार के लिए आर्थिक सहयोग एकत्र कर परिवार को किराना सामग्री, बर्तन, कपड़े खरीदने हेतु नगद राशि प्रदान की । साथ ही युवा साथियों, संतोष अचाले, राहुल अचाले,  महेश डोडवे (किशनगढ़) गिरधारी,सुरेश करण तीनों गंगराड़े (आगरा)भागीरथ  आस्के (पानकुवा)सतीश जामले,शैलेंद्र बघेल(नीमखेड़ा) आदि द्वारा 4 गांव से 3 क्विंटल  गेहूं एकत्र कर पीडि़त परिवार को दिए गए।  इस अवसर पर आदिवासी समाज के जननायक टंट्या भील के जीवन परिचय वाला पंपलेट हाथ में  लेकर आकास  अध्यक्ष सीताराम आस्के,कोषाध्यक्ष राधेश्याम वगेन,बागली मेडिकल ऑफिसर दिनेश सोलंकी उदयनगर तहसील अध्यक्ष रमेश चंद्र जामले, बागली तहसील अध्यक्ष भगत सिंह राठौर, प्रेम सिंह बर्मन, अंतर वास्केल,मोहन आस्के, उमराव चौहान, राकेश अचाले, उपस्थित रहे। उक्त  जानकारी महासचिव जाम सिंह कन्नौजे  ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *