• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

होली पर खजराना पुलिस ने लिए 50 से ज्यादा असामाजिक तत्व हिरासत में। अचानक हुई कार्यवाही से हुड़दंगियों में मचा हड़कंप।

ByM. Farid

Mar 7, 2026

होली पर खजराना पुलिस ने लिए 50 से ज्यादा असामाजिक तत्व हिरासत में। अचानक हुई कार्यवाही से हुड़दंगियों में मचा हड़कंप।

इंदौर से अज़हर मिर्ज़ा की रिपोर्ट।

होली के त्यौहार पर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशों पर खजराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के 50 से अधिक असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया है।

बस भरकर थाने पहुंचे उपद्रवी
थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खजराना के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में दबिश दी। त्यौहार के दौरान हुड़दंग करने या अपराधिक गतिविधियों की मंशा रखने वाले संदिग्धों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और एक बस के माध्यम से विधिवत थाने लाया गया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

रिकॉर्ड खंगाल रही है पुलिस

थाना परिसर में सभी हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिन लोगों का पिछला रिकॉर्ड संदिग्ध पाया जाएगा, उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के साथ उपनिरीक्षक अनिल गौतम, संदीप पटेल, सउनी खेमराज जाटव, दिनेश सरगईया, पंकज सांवरिया, नरेश चौहान, शुभम सिंह, जबर सिंह धाकड़, जीवन महोबिया और प्रदीप सूर्यवंशी की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्यौहार की आड़ में हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *