देवास शहर के पूर्व नगर निगम सभापति अंसार अहमद ने शहरवासियों को दीपवाली पर्व का बधाई संदेश देते हुए ऑनलाइन खरीदारी के बजाए शहर के दुकानदारों से खरीदारी करने के अपील की। अंसार अहमद ने कहा की दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास का संदेश देने वाला पर्व है।
इसी भावना के साथ नगर निगम देवास के पूर्व सभापति अंसार अहमद हाथीवाले ने शहरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी समाजों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की है।
अंसार अहमद ने कहा कि देवास की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे से है। त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हर धर्म और समाज के लोग एक-दूसरे की खुशियों में शामिल हों। हिंदू-मुस्लिम सहित सभी वर्ग मिलकर प्रेम और सौहार्द के साथ दीपावली मनाएं और नफरत से दूर रहकर एकता का उजाला फैलाएं
