• Fri. Sep 25th, 2026

Vaqif Khabar

गणेश झांकियों और अनंत चतुर्दशी को लेकर खजराना पुलिस सख्त, आदतन अपराधियों को दी चेतावनी

ByM. Farid

Sep 25, 2026

गणेश झांकियों और अनंत चतुर्दशी को लेकर खजराना पुलिस सख्त, आदतन अपराधियों को दी चेतावनी

इंदौर, 24 सितंबर। आगामी गणेश उत्सव, गणेश झांकियों एवं अनंत चतुर्दशी पर्व को देखते हुए खजराना पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त के निर्देश एवं जोन-02 के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में थाना खजराना पर आदतन अपराधियों, निगरानीशुदा बदमाशों, जिला बदर से लौटे आरोपियों और गुंडा सूची में शामिल बदमाशों को बुलाकर सख्त समझाइश दी गई।

 

थाना प्रभारी ने सभी को स्पष्ट हिदायत दी कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद, अवैध गतिविधि अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास न करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान इन लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

अभियान के दौरान पुलिस ने बदमाशों के नवीनतम फोटो, मोबाइल नंबर, वर्तमान निवास और व्यवसाय की जानकारी भी अपडेट की। उनके डोजियर भरवाए गए तथा बाउंड ओवर के संबंध में रेड एवं येलो नोटिस तामील कराए गए। पुलिस ने संबंधित लोगों का सत्यापन करते हुए उन्हें आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।

 

वाक़िफ़ ख़बर संवाददाता अज़हर मिर्ज़ा की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *