• Tue. Sep 8th, 2026

Vaqif Khabar

खजराना में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, 300 शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

ByM. Farid

Sep 8, 2026

खजराना में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, 300 शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

 

इंदौर। शिक्षक दिवस के अवसर पर खजराना एजुकेशनल एंड मल्टीपरपज सोसायटी द्वारा लगातार 5वें वर्ष भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। खजराना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की करीब 300 शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ क़ुरान की तिलावत से हुआ। शिक्षिकाओं को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।

 

समारोह में शिक्षा विभाग की संयुक्त संचालक अनीता चौहान, बीआरसी राजेंद्र तंवर, संकुल प्रभारी लीली डावर और मुजीब क़ुरैशी बतौर अतिथि शामिल हुए।

 

मुख्य अतिथि अनीता चौहान ने प्रेरक कविता प्रस्तुत की, जबकि लीली डावर ने नारी शक्ति और शिक्षा में महिलाओं की भूमिका पर विचार रखे। मुजीब क़ुरैशी ने तालीम के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में खजराना एजुकेशनल एंड मल्टीपरपज सोसायटी के प्रेसिडेंट सलमान हाश्मी सर, हाजी अंसार पटेल सहित क्षेत्र के स्कूल संचालक एवं शिक्षा जगत से जुड़े प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान हाश्मी और परवेज़ ख़ान ने किया। अंत में इरफान शेख ने आभार व्यक्त किया।

 

समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

वाक़िफ़ ख़बर इंदौर से अज़हर मिर्ज़ा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *