• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

कोविड 19 की जांच के लिए दो नए दो केन्द्र खोले गए।ज़िला अस्पताल मैं अब कोविड की जाँच नहीं होगी

ByM. Farid

May 1, 2021

कोविड 19 की जांच के लिए दो नए दो केन्द्र् खोले गए
देवास। जिलाधीष चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक षिवदयालसिंह निगम आयुक्त विषालसिंह चैहान की एक बैठक आयोजित हुई बैठक में हुए निर्णय अनुसार आम नागरिकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने दो नए सेंटर खोले हैं जिसमें कोविड-19  की जांच होगी जो फीवर क्लीनिक के नाम से रहेगा। पहला उत्कृष्ट विद्यालय सिविल लाइन चैराहा, दूसरा जीडीसी कॉलेज इटावा। इन दो स्थानों पर कोविड-19 की जांच की जावेगी । कोविड 19 की जांच के लिए इन केन्द्रों पर जाकर जांच करवाएं एवं उपचार लेवें। जिला चिकित्सालय में अब कोविड 19 की जांच नहीं की जावेगी ।
शहर मे कोरोना वायरस के बढते संक्रमण से नागरिको के बचाव हेतु नगर निगम द्वारा प्रतिदिन सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत ताहसील चैराहा से नावेल्टी चैराहा, सुभाष चैक, गांजा भांग चैराहा, शालिनी रोड, तुकोगंज रोड नयापुरा, नाहर दरवाजा से भोपाल रोड तक निगम द्वारा बडे फायर वाहन व ट्रेक्टर मशीनो से सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया। इसी प्रकार लगाये गये लाॅक डाउन का पालन नही करने करने वाले प्रतिष्ठानो पर चालानी कार्यवाही भी निगम द्वारा की जा रही है। आयुक्त विशालसिह चैहान ने नागरिको से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लगाये गये लाॅक डाउन का पालन करें, बिना कार्य व बिना मास्क पहने अपने घरो से न निकले तथा सोशल डिस्टेंस का पालन कर अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *