• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यूथ कांग्रेस ने किया हवन। कोरोना मृतकों की 1 लाख की राशि परिजनों के खाते में पहुँचे।

ByM. Farid

Jul 3, 2021

देवास। युवा कांगे्र्रस देवास विधानसभा अध्यक्ष दिग्विजयसिंह झाला के नेतृत्व में तीन दिनों से चल रहे धरने के तीसरे दिन मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। श्री झाला ने बताया कि यह सद्बुद्धि यज्ञ करने का उद्देश्य है कि भगवान मुख्यमंत्री को ऐसी बुद्धि दे कि वे अपनी हर घोषणा को मूर्तरूप प्रदान करें। जिस प्रकार मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना लाकडाउन के समय घोषणा की थी कि कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवारजन को सहायता राशि एक लाख रूपये दी जावेगी एवं प्रत्येक गरीब को 3 से 5 माह का राशन पर्ची पर दिया जावेगा दोनों ही घोषणाओं में कियान्वयन नहीं हुआ है। कोविड कोराना में मृत व्यक्ति के परिवारजन को सहायता राशि के लिए भटक रहे हैं। इस अवसर पर मनोज राजानी, भगवान सिंह चावड़ा, जयप्रकाश शास्त्री, दिनेश बैरागी, विक्रम पटेल, प्रदीप चौधरी, पोपसिंह परिहार, वंदना पांडे, शबाना सोहेल, वर्षा निगम, दीपेश कानूनगो, अनिल गोस्वामी, सुजीत सांगते, मंसूर शेख, विशाल यादव, आदित्य दुबे, नरेंद्र यादव, सुनील शुक्ला, हिम्मत सिंह चावड़ा, लकी मक्कड़, शहीद भाई, अनिल गोस्वामी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, राजेश राठौर, अमितेश पांडे, आकाश चौहान, ईशान राणा, विशाल भाटिया, अमन श्रीवास, रितेश मालवीय, दीपक जाटवा, अमन श्रीवास, सलमान मंसूरी, दीपक शर्मा, मनीष जोशी, प्रवीण मुचंडीकर, अमित दुआ, विजय सिंह चौहान, रोमित गाडगे, आयुष श्रीवास , शेषन कल्याणे, रूपेश कल्याणी, शुभम धोटे, लियाकत ,रवि देवड़ा, रितेश पांडे ,निलेश चौहान, रवि ठाकुर आदि बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार विजयसिंह चौहान ने माना।

179

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *