• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने किया kp कॉलेज प्रिंसिपल का घेराव

ByM. Farid

Aug 3, 2021

बीए, बीकॉम, बीएससी तृतीय वर्ष के हाल ही में आये परीक्षा परिणाम में भारी मात्र में त्रुटि होने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकार्यताओ में प्राचार्य कक्ष का घेराव किया गया। सोशल मीडिया ज़िला संयोजक विनोद राठौर ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा 2- 3 दिन में बीए, बीकॉम, बीएससी, तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। सैकड़ो विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में त्रुटि है, किसी विद्यार्थी के परीक्षा परिणाम में तीन विषय के नम्बर चढ़ाए, किसी विद्यार्थी के इसमे एक ही पेपर के नम्बर चढ़े है, किसी के इसमे अधिकतम मास्क की जगह 30, 70 , 50 ऐसे नम्बर डले हुए हैं।
जल्द से जल्द विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की त्रुटि को ठीक करवाये। छात्रों द्वारा एनएसयूआई जिंदाबाद, शिक्षा के दलालो को जुटे मारो सालों को, हम अपना अधिकार मांगते नही किसी से भीख मांगते आदि नारे लगाये गये।जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि जब आप सारी ईमानदारी कॉफी चेक करने में बताते हो तो थोड़ी बहुत ईमानदारी विद्यार्थियों को पढ़ाने में भी बता दियो करो ।आपके द्वारा कोरोना काल मे जब विद्यार्थियों से पूरी पूरी फीस ली गई है तो हम विद्यार्थी त्रुटि ठीक करवाने के लिए विक्रमविश्वविद्यालय के चक्कर क्यो लगाये अगर विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को एक सप्ताह में ठीक नही किया गया तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन महाविद्यालय को अनिश्चित काल तक बन्द करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय की रहेगी। प्रचार्य कक्ष घेराव के समय वीरेंद्र पटेल, यशवंत कुशवाह, रघुवीरसिंह सिरोंज, पृथ्वीराज चौहान, अभिषेक चौहान, विशाल ठाकुर, जावेद मंसूरी, आशीष धाकड़, सोहन मण्डलोई,विशाल सोलंकी, श्याम दरबार, संदीप , विनोद क्लेशरिया, संजू दरबार, अभिषेक चौहान, छोटु जेतपुरा, पिंटू सोनी, विजय परमार, अरविंद सिया पवन ठाकुर, प्रवीण गुर्जर आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *