• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

बहुजन समाज की बेटी वर्षा डोंगरे नें स्टार लाइव प्रोडक्शन मिस इंडिया2021 का ख़िताब जीता

ByM. Farid

Aug 28, 2021

मध्यप्रदेश के इंदौर की गौरव बहुजन समाज की बेटी बहन वर्षा डोंगरे जी(मुखबधिर) ने स्टार लाइव प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस इंडिया 2021 का खीताब अपने नाम कर विजेता रही। खास बात वर्षा डोंगरे बोल सुन नही सकती, अपने इस अभुतपूर्व उपलब्धि ने बहुजन समाज का नाम रोशन किया है, अकल्पनीय कार्य पर उनसे मिलकर बधाई दी! उत्साह, लगन और प्रतिभा धनी बहन की वीडियो काल के मध्यम से भीम आर्मी संस्थापक एवं असपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई एड. चंद्रशेखर आज़ाद जी से बात करवाई इस पर बड़े भाई ने बहुत खुश होकर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा बहुजन समाज किसी का मोहताज नही, अपने वो कर दिखाया है जो समान्य और संसाधन वाले लोग नही कर पाते। उन्होंने बधिर होकर इस इवेंट मे 10 राउंड मे देश की 39 साधारण प्रतिभागियों को पछाड़कर ये खीताब जीता ।

बहन का यहाँतक का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा उन्होंने बहुत ही कम उम्र मे पिता का साया उठने के बाद भी मध्यमवर्गीय परिवार के साथ संघर्ष जारी रखा पड़ाई के साथ माडलिंग कर पिता के सपने को साकार करने का जुजुन जिन्दा रखा उनकी छोटी बहन और माँ भी बधिर है वह भी बोल सुन नही सकती ।
उनकी इस कामयाबी मे उनकी संघर्ष की साथी रही उनकी कजिन खुशी डोंगरे (भोपाल) जो उनकी ट्रांसलेटर है उन्होंने लगातार उन्हे ऊर्जा दी और आज इस मुकाम पर देख कर हम बेहद खुश है, और ये बधाई के पत्र है। इन्होंने साबित कर दिया बधिर होना किसी के सपने साकार करने से नही रोक सकता बहुजन समाज को आप पर गर्व है।
भीम आर्मी आपके उज्जवल भविस्य की कामना करती है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाती है

353

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *