• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

दबंगो ने दिखाई दबंगाई युवक और माँ के साथ की मारपीट।भीम आर्मी नें की कड़ी कार्यवाही की मांग

ByM. Farid

Sep 2, 2021

Video देखनें के लिए नीचे youtube पर टच करें

जवासिया में दबंगों ने दलित युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
भीम आर्मी ने घायल व परिवार से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन से की शीघ्र कार्यवाही की मांग
देवास। विजयागंज मंडी थाना अंतर्गत ग्राम जवासिया में एक दलित युवक के साथ दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जिसकी सूचना भीम आर्मी को लगी। जिलाध्यक्ष हीरो सोलंकी ने बताया कि गुरुवार को प्रात: 9 ग्राम जवासिया निवासी राहुल पिता रमेश मालवीय चाय पीने होटल पर गया था। तभी जितेन्द्र, मुनिम, विजेन्द्र और वीरेन्द्र सभी जाति राजपूत ने राहुल को रास्ते में रोका और जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिया। जिससे राहुल मालवीय को सिर पर गंभीर चोट आई है छह टांके आए है। राहुल दबंगों से बचकर घर पहुंचा तो दबंगों ने घर पर जाकर राहुल की माँ के साथ मारपीट की। उक्त घटना की सूचना लगते ही भीम आर्मी के जिला प्रभारी रामप्रसाद दुजावरा, हाटपीपल्या तहसील प्रभारी राधेश्याम गांगुली, बसद जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह रेकवाल आदि जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जानकर घटना की जानकारी ली। भीम आर्मी ने आरोप लगाया कि घायल राहुल को विजयागंज मंडी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक भी पुलिसकर्मी घायल के साथ नही आया। घायल राहुल के बयान पर विजयागंज मण्डी पुलिस ने सभी आरोपियों पर धारा 341, 324, 294, 506, 34, एससी एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वीए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। भीम आर्मी ने पुलिस प्रशासन एवं विजयागंज थाना प्रभारी से मांग की है कि उक्त घटना की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

207

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *