• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

विक्रम यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी -ओपन बुक में छात्र फैल -सुधारने के संबंध में AIDSO ने दिया ज्ञापन

ByM. Farid

Sep 7, 2021
  1. *विक्रम यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी -ओपन बुक में छात्र फैल -सुधारने के संबंध में AIDSO ने दिया ज्ञापन*

देवास| विक्रम युनिवर्सिटी द्वारा इस सत्र के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी सामने आई है, जिससे छात्रों का साल बर्बाद हो रहा है| महाविद्यालय से किसी अधिकारी को विक्रम युनिवर्सिटी को भेजकर छात्रों की समस्या का निवारण करने के संबंध में छात्र संगठन AIDSO की कॉलेज कमेटी द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन सौपा|
छात्रों का कहना है कि हमने ओपन बुक्स परीक्षा के तहत कॉपी जमा की गई थी पर रिजल्ट में अनुपस्थित बता रहा है और देखा गया कि जो रिजल्ट जारी किए हैं कुछ रिजल्ट में 100नंबर की पेपर की जगह 70, नंबर लिखे गए हैं तो यह यूनिवर्सिटी द्वारा रिजल्ट गड़बड़ी की गई छात्रों का साल बर्बाद ना हो इसी के लिए सुधार किया जाए और जांच की जाए AIDSO कॉलेज अध्यक्ष विजय मालवीय ने बताया कि ओपन बुक प्रणाली शुरुआत से छात्रों के लिए मुसीबत बनी हुई है, ओपन बुक्स परीक्षा प्रणाली से एक तरफ तो परीक्षा के महत्व को कम किया वहीं दूसरी ओर यह प्रणाली छात्रों को शिक्षा से भी वंचित कर रही है परीक्षा परिणाम में बड़े पैमाने पर गफलत सामने आ रही है| जिन छात्रों ने कॉपी जमा की है उन्हे भी अनुपस्थित दिखा दिया| एग्जाम जिसमे छात्र घर पर लिख कर भी अनुत्तीर्ण हो रहे है वह प्रणाली समझ के

 

परे है।
इसने साफ उजागर किया है कि ओपन बुक प्रणाली छात्र विरोधी है|।ज्ञापन पर प्राचार्य महोदय द्वारा जल्द ही इसकी जांच कराये जाने का आश्वासन दिया गया है| ज्ञापन देने वालों में रोहित राठौर, संदीप मालवीय, अर्जुन सिंह,अनिल सोलंकी, विधान बगड़िया,
वीरेंद्र राजपूत, मनीष सेन, भरत,
महेश आदि छात्र उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *