• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

मधुमिलन चौराहें के नाम सुभाष चौराहा रखा जाए-सुभाष चंद्र बोस कमेटी देवास

ByM. Farid

Sep 6, 2021

आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस 125 वां जयंती आयोजन कमेटी देवास की मीटिंग ICH में कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन जोशी जी की अध्यक्षता में हुई|मीटिंग में कई सामाजिक कार्यों को लेकर विचार मंथन हुआ।देश में बढ़ रही बेरोज़गारी मूल विषय रहा।संस्था के सभी सदस्यों ने एकमत होकर इस बात को स्वीकार किया इस समय बेरोज़गारी एक भयानक समस्या के रूप में आकर खड़ी हो गई है।जल्द ही इसे लेकर सरकार द्वारा कोई कारगर उपाय नहीं किए गए तो युवा पीढ़ी पथभ्रष्ट हो सकती है जिससे राष्ट्र निर्माण की गति में रुकावट पैदा हो सकती है।
मीटिंग में श्री मोहन जोशी, श्री मोरसिंह राजपूत, श्री ओ पी श्रीवास्तव, श्री फरीद कुरैशी, वन्दना जाधव, अर्शी खान, राजुल श्रीवास्तव, पूर्णिमा जाधव उपस्तिथित रहे| मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देवास प्रशासन से इस बात की मांग की जाएगी के मधुमलन चौराहे, देवास का नाम सुभाष चौराहा किया जाए। साथ ही निम्न निर्णय लिए गये-

●आगामी 26 सितंबर 2021, रविवार को शहीद-ए-आजम भगतसिंह की जयंती(28 सितंबर) के उपलक्ष्य में गजरा गियर स्थित भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा के पास प्रातः 11 बजे से वृक्षारोपण किया जायेगा|

● आगामी 8 अक्टूबर को मुंशी प्रेमचंद के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में 10 अक्टूबर 2021 को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा|

144

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *