• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

जिले के 407 वैक्सीनेशन सेंटर ओर 40 मोबाईल टीम द्वारा 1,00,000 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी

ByM. Farid

Sep 16, 2021

देवास जिले में 17 सितंबर (शुक्रवार)को वैक्सीनेशन महा अभियान-3

—

जिले के 407 वैक्सीनेशन सेंटर ओर 40 मोबाईल टीम द्वारा 1,00,000 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी

।

—

देवास 16 सितंबर 2021/ राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सहित देवास जिले में 17 सितंबर (शुक्रवार) को कोविड-19 वैक्सीनेशन का महा अभियान -3 चलाया जाएगा। इस अभियान में  जिले के 407 वैक्सीनेशन सेंटर पर ओर 40 मोबाईल टीम द्वारा 1,00,000 वैक्सीन लगाई जाएगी। देवास शहर के 65 वैक्सीनेशन सेंटर पर  20,000 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने जिले के निवासियों से अपील करते हुये कहा है कि 17 सितंबर (शुक्रवार) को कोरोना टीकाकरण का महाअभियान-3 चलाया जा रहा हैं। इस महाअभियान में स्वयं एवं अपने पड़ोसियों को कोरोना टीकाकरण केन्द्र तक पहुंचा कर टीका लगवायें। यह टीका कोरोना से बचाव का कवच है। इसे सभी लोग लगवायें। उन्होंने अपील करते हुये यह भी कहॉ है कि इस महाअभियान के दौरान अधिक से अधिक टीका लगवायें। जिससे कोरोना की महामारी को हराया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *