रमज़ान को लेकर रील बनाने वाले रीलबाज़ छपरियों को सख़्त क़ानूनी कार्यवाही की चेतावनी देने वाला बैनर इंदौर के खजराना में बना चर्चा का विषय
इंदौर से वाक़िफ खबर संवाददाता अज़हर मिर्ज़ा की ख़बर
27/02/2026
इंदौर। खजराना क्षेत्र के ज़मज़म चौराहे पर लगाए गया एक बैनर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह बैनर रमज़ान के महीने के दौरान सोशल मीडिया पर बनने वाली आपत्तिजनक और मर्यादा-विरोधी रील्स के खिलाफ की जाने वाली कानूनी कार्यवाही को लेकर के लगाया गया बताया जा रहा है।
बैनर में रीलबाज युवाओं से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर इंस्टाग्राम पर धार्मिक विषयों — जैसे रोज़ा, इफ्तार, नमाज़, तरावीह और इस्लामी मूल्यों — को मज़ाक या मनोरंजन का विषय न बनाएं और डिजिटल माध्यमों पर जिम्मेदार व्यवहार करें।
आपको बता दे की, विशेषकर मुस्लिम युवाओं में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चलते रमज़ान में रखे जाने वाले रोज़े, इफ़्तार एवं तरावीह को लेकर काफी भद्दी रीले बनाई जा रही है जिससे परहेजगारी के साथ इबादत करने वाले समाजजनों में काफी रोष है।
हालांकि बैनर लगाने वाले व्यक्ति या संगठन की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन क्षेत्रवासियों का मानना है कि बैनर में लिखी गई सारी बातों से वे सहमत है तथा रिलबाज छपरियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।
क्या कहता है कानून
कानून के जानकारों में मुताबिक भारत में किसी भी धर्म का मजाक उड़ाना,अपमान करना अलग अलग परिस्थितियों में अपराध बन सकता है जिसमें BNS की धाराओं में सख्त से सख्त सज़ा का प्रवधान भी है।
