• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

मालिक था डम्पर के टायर से परेशान नोकर ने कहा चलो दुकान लूट लेते है।और चुरा लाए ट्रेक्टर भर के टायर।

ByM. Farid

Sep 28, 2021

Video देखने के लिए youtube को टच करें

थाना बीएनपी देवास पर फरियादी जितेंद्र सिंह पिता भगवान सिंह व जाति राजपूत उम्र 35 साल निवासी मकान नंबर 5 राधागंज देवास की ओर से रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों ने उनके टायर की दुकान मंडी रोड देवास पर शटर उचकाकर टायर चुरा लिया है जिस पर थाना बीएनपी देवास पर अपराध क्रमांक 655 बटा 21 धारा 457 380 भा द वि का अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दिनांक 23-09-21को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था दौरान विवेचना पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में फरियादी जितेंद्र सिंह की दुकान का शटर तोड़कर टायर चोरी करने के घटित घटना की पतारसी हेतु टीम गठित कर चोरी गए टायरों की पतारसी हेतु लगाया गया थाना प्रभारी BNPके नेतृत्व में थाना बीएनपी की टीम ने अधिक प्रयास कर घटनास्थल के एवं संभावित मार्गों के क्षेत्र में सुरागसी की जिस पर मुखबिर की सूचना पर आरोपी जितेंद्र नागर पिता सुमेर सिंह नगर उम्र 30साल निवासी काकड़ दा थाना भोरासा देवास एवं आरोपी इमरान पिता जहीर खान उम्र 18 साल निवासी सिखेड़ी थाना भावरासा जिला देवास को गिरफ्तार किया एवं आरोपियों के कब्जे से 25 टायर वा एक ट्रैक्टर मय ट्राली व एक मोटरसाइकिल कीमती जप्त मशरूका  लगभग ₹700000 जप्त किया गया।

311

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *