Video देखने के लिए youtube पर टच करें
गांधी की विचारधारा को आज पूरा विश्व अपना रहा है। शहर कांग्रेस ने मनाई गांधी ,शास्त्री जयंती। देवास = सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी लेकर महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को जो सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया वह मार्ग आज पूरा विश्व अपना रहा है और यही आज की आवश्यकता भी है उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर शिवाजी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने व्यक्त किये इसी के साथ कहा की हमें हमारे जीवन में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेकर सादा जीवन और उच्च विचार की भावना रखते हुए काम करना होगा वही आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। हम संकल्प ले की हम महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलकर देश की एकता अखंडता और भाईचारे को बनाए रखेंगे साथ ही छद्म राष्ट्रवाद की बात करने वाले लोगों को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाते रहेंगे। इसी के साथ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन पंडित जयप्रकाश शास्त्री रेखा वर्मा भगवान सिंह चावड़ा अजीत भल्ला शबाना सोहेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने माना सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया उपस्थित कांग्रेश जनों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किये । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नजर शेख ज्ञान सिंह दरबार भागीरथ पहलवान विक्रम पटेल नरेंद्र यादव डॉक्टर मुन्ना सरकार प्रह्लाद मिस्त्री दीपेश कानूनगो संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख़ रोहित शर्मा चंद्रपाल सोलंकी निलेश वर्मा राजेश जयसवाल रविंद्र सोनी सलीम पठान ईशान राणा रूपेश कल्याणे सतीश पुजारी बाबूलाल गुजराती राधा किशन सोलंकी गुलाब सिंह ठाकुर संजय रेकवाल जय प्रकाश मालवीय निर्मल डोडिया सुनील शुक्ला सुनील कप्तान रईस कामदार गुल्लू मंगानी अजय मालवीय जितेंद्र मालवीय रुस्तम पठान मनोज सांगते कुद्दुस शेख़ कमलेश गुप्ता इरफान कुरैशी हमुद हाशमी अमितेश पांडे प्रतीक शर्मा कमल मुकाती राजेश राठौड़ मिर्जा कदीर बैग मुरलीधर गुप्ता नौशाद पठान छोटू गुर्जर राजेन्द्र जैन यूनुस अली मनोहर कुंभकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।
