• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

भंडारी फाइल्स आजाद मजदूर यूनियन के नवीन अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया

ByM. Farid

Oct 3, 2021

*मजदूरों के हको की लड़ाई जारी रहेगी*

देवास भंडारी फाइल्स आजाद मजदूर यूनियन, देवास जो कि एक पंजीकृत यूनियन है और केन्द्रीय ट्रेड यूनियन AIUTUC से संबद्धता प्राप्त है| 2018 से भंडारी फॉय्ल्स के मजदूरों और कंपनी मैनेजमेंट के बीच गतिरोध जारी है जिसका प्रकरण भी न्यायालय में विचाराधीन है और मजदूर अपने हकों की लड़ाई सड़कों पर भी लड़ रहे हैं | कोरोना के संक्रमण के कारण यूनियन के अध्यक्ष श्री हिमांशु श्रीवास्तव का दिनांक 17.04.2021 को आकस्मिक निधन हो गया था आज भंडारी फाइल्स आजाद मजदूर यूनियन देवास के सदस्यों की मंडी धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया बैठक में ए.आई.यू.टी.यू.सी के राज्य सचिव श्री सुनील गोपाल को सर्वसम्मति से भंडारी फॉइल्स यूनियन का नवीन अध्यक्ष चुना गया व एडवोकेट राजुल श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील गोपाल ने कहा कि यूनियन जिस जज्बे से लड़ाई लड़ रही थी उस लड़ाई को जारी रखा जाएगा | सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों में संशोधन करके 4 श्रम संहिता लागू कर दी है। इससे मजदूरों का अधिकार खत्म हो जाएंगे और वे मालिकों की शोषण की भट्टी में पिसेंगे। आज सरकार जिस ढंग से एक के बाद एक श्रमिक विरोधी जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है, उसके खिलाफ में हर दिन एक संगठित आंदोलन करना होगा| AIUTUC सिर्फ भंडारी फाइल्स के मजदूरों की ही नहीं देवास के हर मजदूर के हित की लड़ाई लड़ेगा | भंडारी फाइल्स आजाद मजदूर यूनियन की नई कमेटी के लिए प्रस्ताव रखा गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष कॉम.सुनील गोपाल, कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट .राजुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष-जागन, ओमप्रकाश अहिलवाल ,अनोखी परमार, सचिव-सुरेश चौधरी, कार्यालय सचिव-अलकेश नायक, सह सचिव-कमल भाई,विनोद पटेल, भारत भूषण दुसाने का निर्वाचन किया गया| मीटिंग में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए|

99

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *