• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

रोज़ रात भूखों को रोटी देने वाले रोटी बैंक को लायंस क्लब गोल्ड की तरफ से मिली मदद।

ByM. Farid

Oct 6, 2021

Video देखने के लिए youtube ko टच करें

राज्य आंनद संस्थान के अंतर्गत संस्था राहे कलाम द्वारा संचालित रोटी बैंक पर संध्या के समय राज्य आनंद संस्थान द्वारा  संस्था राहे-कलाम रोटी बैंक पर सूखा राशन दाल, चावल, आटा, शक्कर, साबुन, बिस्किट के पैकेट दिए गए।  इस गतिविधि में राज्य आनंद संस्थान से डॉ. समीरा नईम, दीपक पोरवाल, लायंस क्ल देवास गोल्ड से अध्यक्ष सफिया कुरेशी, सचिव तरूणा जाट, कोषाध्यक्ष हीना राठौर, लक्ष्मी राव, रेखा वर्मा, शकुंतला बलवानी, नेहा छाबडिया, अनिता राजपूत, हेमलता वर्मा, राजश्री सोनी, कल्पनासिंह, भूमिका शर्मा, रश्मि पेडनेकर, मनीषा बापना, अनामिका अग्रिहोत्री, प्रीति जोशी, संगीता गोयल उपस्थित थीं। संस्था राहे कलाम द्वारा संचालित रोटी बैंक देवास रेलवे स्टेशन पर स्थित है। जहां पर रोजाना शाम के समय गरीब बेसहारा एवं शरीर से लाचार लोग अपनी भूख मिटाते हैं। मजदूर वर्ग के लोग शाम के समय बहुत ही उम्मीद के साथ रोटी बैंक के रेलवे स्टेशन स्टॉल पर आकर खाना ले जाते हैं उनसे किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता इस अवसर पर रोटी बैंक के फाउंडर शेरखान भी मौजूद थे

138

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *