• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

पंडित नेहरू के कार्यकाल में लोकतंत्र का जो पौधा रोपा वह आज पेड़ बन चुका है  शहर कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती

ByM. Farid

Nov 14, 2021

पंडित नेहरू के कार्यकाल में लोकतंत्र का जो पौधा रोपा वह आज पेड़ बन चुका है ।                                          शहर कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती देवास = देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लोकतंत्र का जो पौधा अपने कार्यकाल में लगाया वह आज फल-फूल कर एक बड़ा पेड़ बन चुका है। पूरी दुनिया में भारत के लोकतंत्र कि आज तारीफ हो रही है इतना मजबूत और सशक्त लोकतंत्र जो आज पूरी सफलता के साथ संचालित हो रहा है उसका श्रेय पंडित जवाहरलाल नेहरू को जाता है। उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने विक्रम सभा अवस्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर कांग्रेजनों को संबोधित करते हुए कहा इसी के साथ कहा कि पंडित नेहरू ने अपने का पहले कार्यकाल से ही सांप्रदायिक सद्भाव देश की एकता सभी संप्रदायों में सामंजस्य पर बल देते हुए काम किया जिसका परिणाम है कि आज हम एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं । पंडित नेहरु की जयंती के अवसर पर हम यह संकल्प लें कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। कार्यक्रम को कांग्रेस नेता नजर शेख़ अजीत भल्ला महेश राजपूत ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार ब्लॉक अध्यक्ष रोहित शर्मा ने माना ।सर्वप्रथम पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं उपस्थित कांग्रेसजनों नेअपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन रमेश व्यास शबाना सोहेल ज्ञान सिंह दरबार संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख रविंद्र सोनी निलेश वर्मा प्रहलाद मिस्त्री सुनील शुक्ला प्रवीण डेरिया शेषन कल्याणे राहुल पवार प्रमोद सुमन मिर्जा कदीर बैग साधना प्रजापति जय प्रकाश मालवीय राजेश देवड़ा मनोज नायक विशाल सिंह मंडलोई छोटू सिंह गुर्जर गोविंद जायसवाल गुल्लू मंगानी दीपेश हरोड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

233

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *