

देवास जिले में आबकारी विभाग ने वृत्त टोंकखुर्द में 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 7500 किलो ग्राम महुआ लाहन किया जप्त
————–
15 प्रकरण पंजीबद्ध, जप्त सामाग्री का मूल्य 3 लाख 93 हजार रुपए
————-
देवास, 18 नवम्बर 2021/ जिले में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर.पी. दुबे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त टोंकखूर्द के ग्राम मुंडला देव, सामगी एवं चौबारा कंजर डेरा क्षेत्र में अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 7500 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया, महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 3 लाख 93 हजार रूपए है। कार्यवाही में 15 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, डी पी सिंह, उमेश स्वर्णकार, निधि शर्मा, राजकुमारी मंडलोई, मुख्य आरक्षक वी पी कलोसिया, राजाराम रैकवार, आरक्षक बी के जायसवाल, राजेश जोशी, अशोक सेन, नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, सनत ओझा, दीपक टटवाड़े, विकास गौतम, नगर सैनिक संजय शर्मा, कैदार चौधरी सम्मिलित थे। जिले में आबाकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
देवास जिले में आबकारी विभाग ने वृत्त टोंकखुर्द में 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 7500 किलो ग्राम महुआ लाहन किया जप्त -15 प्रकरण पंजीबद्ध, जप्त सामाग्री का मूल्य 3 लाख 93 हजार रुपए
159
