• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 विजय दिवस की 50 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में शहर कांग्रेस कमेटी जिला देवास द्वारा सैनिकों का सम्मान रखा गया

ByM. Farid

Nov 19, 2021

बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 विजय दिवस की 50 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में शहर कांग्रेस कमेटी जिला देवास द्वारा सैनिकों का सम्मान रखा गया
सैनिकों के सम्मान के प्रोग्राम में पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक सज्जन सिंह वर्मा और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज राजानी और वरिष्ठ गण उपस्थित रहे
Ex servicemen welfare society के सदस्य 1971 के योद्धा रमाशंकर पांडे, चंद्रशेखर पटेल द्वारा 1971 की लड़ाई में सैनिकों का बलिदान के बारे में बताया गया और अपने सैनिक जीवन के बारे में बताया एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी के प्रमुख सदस्य
जिला प्रभारी दिनेश सिंह चौहान, कैप्टन सरदार सिंह रावत, सूबेदार जगदीश चौधरी, हवलदार पहलवान सिंह चावड़ा हवलदारधर्मेंद्र सिंह चावड़ ,सूबेदार मनोहर सिंह सोलंकी ,हवलदार रविंद्र सिंह अस्थियां ,हवलदार राजेंद्र सिंह ,सूबेदार तुलसीराम, हवलदार एलकार सिंह देवड़ा, हवलदार रविंद्र सिंह पवार, अमनदीप पटेल उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी उज्जैन संभाग प्रभारी लाखन सिंह राजपूत द्वारा किया गया
1971 के बारे में विस्तृत जानकारी जिला देवास ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र सिंह पवार द्वारा बताई गई
शहीद सुरेंद्र सिंह गोहिल गांव एनाबाद शहीद जितेंद्र जलोदिया ग्राम धतुरिया के परिवार और वरिष्ठ सैनिक गण एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों का विधायक सज्जन वर्मा द्वारा साल श्रीफल और मोमेंटो द्वारा स्वागत किया गया
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी द्वारा शब्दों के माध्यम से स्वागत अभिवादन किया गया आभार प्रकट प्रमोद सुमन जी द्वारा किया गया प्रोग्राम का समापन राष्ट्रगान और जय हो उसके साथ हुआ साथ ही संपूर्ण प्रोग्राम में जय हिंद अकैडमी के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

103

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *