• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

जमीअत उलमा हिन्द जिला देवास यूनिट का सालाना इजलास जामिया इस्लामिया नुसरत नगर देवास मे मुनअक़िद हुआ,

ByM. Farid

Nov 21, 2021

जमीअत उलमा हिन्द जिला देवास यूनिट का सालाना इजलास जनाब मुफ़्ती मुकर्रम साहब की सदारत मे जामिया इस्लामिया नुसरत नगर देवास मे मुनअक़िद हुआ,
जिसमे शहर के तमाम उलमा हज़रात और समाज की कई जिम्मेदार शख्सियतों ने हिस्सा लिया,
इस इजलास की शुरूआत क़ुरआन की तिलावत के साथ शुरू हुई और जमीअत के 102 साला इतिहास पर रोशनी डाली गई, साथ ही जमीअत और उलेमा हजरात की मुल्क की जंगे आज़ादी के लिये दी गयी क़ुर्बानियों का भी बयान किया गया,
इस इजलास मे जमीअत उलमा हिन्द जिला देवास की बॉडी का भी तमाम उलेमा हज़रात की आम राय से इन्तेख़ाब किया गया,
जिसमे सभी उलेमा हज़रात ने सदर के लिये चीफ शहर क़ाज़ी जनाब अबुल कलाम फ़ारूक़ी साहब के नाम पर एक बार फिर भरोसा जताया और उन्हे सदर मुन्तख़ब किया गया,
नायब सदर जनाब मुफ़्ती मुकर्रम साहब, और जनाब साईम हाशमी एडवोकेट,
जनरल सैकेट्री जनाब अय्युब भारती, सैकेट्री जनाब मौलाना मुजाहीदुल इस्लाम, खजांची जनाब मुहीउद्दीन (बब्बू भाई जामिया), जनाब शहजाद बैग नदवी, अराकीने जमीअत जनाब मुफ़्ती आदिल, जनाब मो. फ़रीद क़ुरैशी, जनाब मुफ़्ती तैयब साहब, मेम्बर्स जनाब शाहिद मोदी, जनाब रफ़ीक खान को चुना गया,
मुन्तखिब किये गये सभी मेम्बर्स को हाजरीन लोगों ने मुबारकबाद पेश की,
इजलास के इख़्तेताम पर सभी उलेमा हज़रात और तमाम हाजरीन का अय्युब भारती ने शुक्रिया अदा किया,

396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *