• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

देवास जिले में कलेक्टर श्री शुक्‍ला के प्रयास से यूरिया का पर्याप्‍त भण्‍डारण, जिले को 7 हजार मेट्रीक टन यूरिया उर्वरक प्राप्‍त

ByM. Farid

Nov 26, 2021

देवास जिले में कलेक्टर श्री शुक्‍ला के प्रयास से यूरिया का पर्याप्‍त भण्‍डारण, जिले में को 7 हजार मेट्रीक टन यूरिया उर्वरक प्राप्‍त
————
किसान भाई निजी उर्वरक विक्रेताओं से शासन द्वारा निर्धारित मूल्य एवं पक्के बिल के साथ ही यूरिया उर्वरक खरीदे
———-
निजी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया विक्रय करने पर उसकी शिकायत करें
———–
देवास 26 नवम्‍बर 2021/ उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषि मंत्री मध्‍य प्रदेश शासन श्री कमल पटेल के निर्देशन में एवं कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौल शुक्‍ला प्रयास से जिले में को यूरिया उर्वरक लगभग 7 हजार मेट्रीक टन प्राप्‍त हुआ है। जिले में प्राप्त यूरिया उर्वरक का पर्याप्त मात्रा में भण्डारण किया जा चुका है। मध्‍य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार किसानों को यूरिया उर्वरक की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सतत यूरिया की पूर्ति की जाएगी।
उप संचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया ने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि यूरिया का भण्डारण पर्याप्त मात्रा में किया जा रहा है। पीओएस मशीन में आने पर ही यूरिया का वितरण किया जा सकेगा। किसान भाई अपने क्षेत्र के निजी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर जाकर शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर एवं पीओएस के माध्यम से पक्के बिल के साथ ही यूरिया उर्वरक क्रय करें। यूरिया उर्वरक यदि कोई निजी विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया विक्रय करता है तो उसकी शिकायत तत्काल अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से करें। जिले के समस्त उर्वरक निजी विक्रेताओं को भी सूचित किया जाता है कि अपने उर्वरक का स्टॉक एवं भाव फलक सूची दुकान के सामने चस्पा करें, जिससे किसानों को यूरिया उर्वरक की उपलब्धता एवं दर के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

241

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *