• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

भूमाफ़िया बन्नू उर्फ़ रमज़ान के क़ब्ज़े से 11840 वर्गफीट सरकारी भूमि मुक्त कराई गई

ByM. Farid

Dec 11, 2021

ज़िला कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन में आज स्थानीय कन्नौद पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत टाकलीखेडा के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम टाकलीखेडा का कुख्यात बदमाश व थाना कन्नौद का फ़रार आरोपी बन्नू उर्फ़ रमज़ान पिता रहमान के द्वारा लगभग 11840 वर्गफीट शासकीय भूमि अपने क़ब्ज़े में रखी गई थी जिसे आज पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा मौक़े पर पहुँचकर विधिवत आधार पर शासकीय अतिक्रमित भूमि भूमाफ़िया के क़ब्ज़े से मुक्त कराई गई। भूमाफ़िया बन्नू के शासकीय भूमि क़ब्ज़े वाले स्थान से सागौन की कई सिल्लियाँ तथा सागौन से बने फ़र्नीचर भी पाये गये जिसकी वन विभाग के अधिकारियों को मौक़े पर बुलाकर तस्दीक़ कराई गई तो सभी लकड़ियाँ व फ़र्नीचर चोरी व अवैधानिक आधार पर वहाँ होना पाया गया जिसे वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मौक़े पर ज़ब्त किया जाकर वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है

भू माफिया बन्नू के क़ब्ज़े से 11840 वर्गफीट ज़मीन मुक्त कराई गई जिसकी अनुमानित क़ीमत लगभग पचास लाख रूपये तथा जप्त सागौन के लकड़ियों व फ़र्नीचर की अनुमानित क़ीमत भी लाखों की आंकी जा रही हैं ।
मौक़े पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी उमठ, तहसीलदार नागेश्वर पनिका , नायब तहसीलदार अविनाश शर्मा थाना प्रभारी कन्नौद शिवमूरत यादव, थाना प्रभारी खातेगांव महेंद्र परमार, थाना प्रभारी सतवास विक्रांत झंझोट, थाना प्रभारी कांटाफोड महेंद्र गौड़,तथा थाना कन्नौद, सतवास, खातेगांव, कांटाफोड व पुलिस लाइन का क़रीब १०० जवानों का बल मौजूद था ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा है कि भूमाफ़ियाओं के विरूद्ध यह कारवाई लगातार जारी रहेगी तथा गुण्डों व असामाजिक तत्वों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार की जावेगी ।

427

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *