• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

चंदाना में आवास योजना का फायदा नहीं सरपंच कहता है मेरे घर से दे दूं क्या

ByM. Farid

Dec 20, 2021

अ.भा.आदिम जाति महासंघ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु दिया ज्ञापन
देवास। अ.भा.आदिम जाति महासंघ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह चौहान के नेतृत्व में जिलाधीश को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत चंदाना छायन के किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। यहां पर कई बार सर्वे हो चुका है तथा 150 से अधिक व्यक्ति जो कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र है उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिला है। योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणोंं ने रोष है । जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह चौहान ने बताया कि चंदाना पंचायत ही एक ऐसी पंचायत है जिसमें कि एक भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है तथा जबकि इस योजना के तहत यहां पर कई बार सर्वे हो चुका है तथा लोगों का आश्वासन भी दिया गया है। ज्ञापन देते समय भीम आर्मी जिलाध्यक्ष हीरो सोलंकी, बागरी युवा संघ जिलाध्यक्ष बाबू यादव, एडव्होकेट अरूण धूलिया, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष, पूर्व सरपंच बाबूलाल दीवाना, विशाल मालवीय, तरूण चौहान, राहुल मालवीय, धर्मेन्द्र्र विश्वकर्मा, प्रदीप, आनंद झाला, गोकुल प्रजापत, गजराजसिंह, रामप्रसाद दुजावरा, विक्रमसिंह रेकवार बसद जिलाध्यक्ष, एडव्होकेेट सज्जनसिंह, गायत्री बाई, रामगोपाल, रमेश मालवीय, रामसिंह बागरी, संतोष, देवकरण, मुकेश मालवीय, दिनेश मालवीय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे

289

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *