• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

NEP-2020 को वापस लेने वा अन्य मांगों को लेकर छात्र संगठन AIDSO ने आयोजित किया द्वितीय जिला छात्र सम्मेलन

ByM. Farid

Dec 23, 2021

सभी छात्रों को छात्रवृत्ति, आवास योजना की राशि मिलने, सरकार की सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति के खिलाफ व NEP-2020 को वापस लेने की मांग पर छात्र संगठन AIDSO ने आयोजित किया द्वितीय जिला छात्र सम्मेलन*

देवास | सरकार की शिक्षा व छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ छात्र संगठन AIDSO के द्वारा स्थानीय मंडी धर्मशाला में द्वितीय छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें देवास के विभिन्न तहसीलों, कॉलेज, स्कूलों के छात्र शामिल हुए| छात्र सम्मेलन की शुरुआत सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हुई जिसमें छात्र-छात्राओं ने गीत गजलो की प्रस्तुतियां दी| इसके बाद छात्र समस्याओं पर लेकर एक प्रस्ताव पढ़ा गया जिसका वाचन विजय मालवीय ने किया| उक्त प्रस्ताव पर छात्रों ने समर्थन करते हुए अपनी बात रखी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया| नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125 वा वर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मोहन जोशी जी ने कहा की छात्रों को उनके अधिकारों के लिए लड़ना समय की जरूरत है हमें किसान आंदोलन से सीख लेते हुए एक सही छात्र आंदोलन विकसित करना होगा| छात्र संगठन AIDSO के राज्य सचिव मंडल सदस्य नारायण सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा गैर जनवादी ढंग से NEP-2020 को लागू किया गया है जो शिक्षा के निजीकरण-व्यापारीकरण को बढ़ाएगी जिस कारण से गरीब व मध्यमवर्गीय छात्र शिक्षा से वंचित होंगे वहीं दूसरी ओर NEP शिक्षा के सार तत्व को भी नष्ट करती है इसके तहत कक्षा 6 से वोकेशनल कोर्स कराए जाएंगे जिससे छात्रों में ज्ञान सर्जन ना होकर एक तकनीकी व्यक्ति बनेंगे। AIDSO के अखिल भारतीय कमेटी सदस्य अजीत सिंह पवार ने कहा की सरकार लगातार शिक्षा विरोधी नीति लागू करके गरीब व मध्यम वर्गीय छात्रों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है| सरकार शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने के लिए पूंजी पतियों को खुली छूट दे रही है आने वाले समय में जिसके पास पैसा है वही शिक्षा ले पाएगा इसीलिए हमें शिक्षा बचाने की लड़ाई को तेज करना होगा| छात्र सम्मेलन में AIDSO की राज्य समिति सदस्य प्रियंका वर्मा ने भी बात रखी कार्यक्रम के अंत में एक जिला सांगठनिक समिति का भी गठन किया गया जिसमें जिला संयोजक विनोद प्रजापति व जिला सह संयोजक विजय मालवीय सहित संयोजक मंडल सदस्य 4 , व कार्यकारणी में 12 सदस्य चुने गए ।छात्राओं का जाग्रति मंच का भी गठन किया गया। इस अवसर पर AIMSS की जिला प्रभारी वाणी जाधव,AIDSO के राज्य कमेटी सदस्य राजुल श्रीवास्तव मौजूद रहे|

194

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *