• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

21 वर्षीय बबिता चौहान के पक्ष में आर्मी रिटायर्ड ऑफिसर ने अपना नामांकन खींचा,कहा इस बार युवा नेतृत्व को मिले मौका।

ByM. Farid

Dec 24, 2021

आर्मी रिटायर्ड ऑफिसर ने अपना नामांकन खींचा,कहा इस बार युवा नेतृत्व को मिले मौका।

देवास! सोनकच्छ
ग्राम पंचायत पांदा जागीर के (गुराडिया गुर्जर) फौजी शंकरलाल सोनेर उम्र 77 पत्नी सुशीला बाई का नामांकन सरपंच पद हेतु किया था। जोकि फॉर्म लेने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर को उन्होंने अपना फॉर्म खींच लिया और कहा कि इस बार युवा नेतृत्व को मौका मिलना चाहिए।
साथ ही उन्होंने बताया कि मुझे किसी चीज की कमी नहीं है मैं सेना में डबल ड्यूटी कर चुका हूं। मैं चाहता हूं कि हमारी पंचायत में अच्छा विकास हो और पंचायत का नाम पूरे देवास जिले में हो इसलिए मैं अपनी पत्नी का नामांकन आज वापिस ले रहा हूं और मैं चाहता हूं कि इस बार युवा महिला सरपंच और हमारी पंचायत की दशा और दिशा पलट कर इस गांव का विकास हो सके।

203

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *