• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन।बेतहाशा बड़े हुए बिल लेकर पहुँचे सैकडों लोग।80000

ByM. Farid

Dec 25, 2021

Video देखने के लिए youtube को टच करें

बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन।बेतहाशा बड़े हुए बिल लेकर पहुँचे सैकडों लोग।80000

आठ बार बिजली के दाम बढ़ा दिए शिवराज सिंह चौहान ने कम से कम एक बार तो बिजली के बिल माफ कर दो श्री वर्मा ।।                                   कांग्रेस ने बड़ी संख्या में उपस्थित माता बहनों एवं युवा साथियों के साथ रेली निकालकर दिया ज्ञापन देवास =  शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को जवाहर चौक से पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में एवं शहर जिला कांग्रेस मनोज राजानी व जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक पटेल की उपस्थिति में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनो महिलाओं एवं युवा साथियों ने शहर के विभिन्न मार्गो से बिजली के बिलों को माफ करने एवं ओबीसी आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर रैली निकालकर विद्युत मंडल के सामने जंगी प्रदर्शन किया।        इस अवसर पर श्री वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इन गरीब महिलाओं का चेहरा दिखता नहीं है , मुख्यमंत्री देख लो किस तरह माता बहन परेशान है आपको तो सिर्फ उद्योगपतियों की चिंता है आपने उनके बिल माफ कर दिए लेकिन इन गरीब लोगों के बिल माफ नहीं किए।  कोरोना काल में तुमने ना तो इंजेक्शन दिए ना ऑक्सीजन दी लेकिन लोगों को बड़े-बड़े बिजली के बिल जरूरत  दे दिए । वादा करने के बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बिजली के बिल माफ नहीं किए।  इसी के साथ श्री वर्मा ने  लोगो से कहा कि हम तो तुम्हारी लड़ाई लड़ रहे हैं और आखरी सांस तक लड़ते रहेंगे तुमने तो हमारी सरकार बना दी थी लेकिन क्या करें राजा महाराजा भी बिकने लगे। श्री वर्मा ने शिवराज सिंह सरकार ने कहां की आठ बार बिजली के दाम बढ़ा दिए लेकिन एक बार तो बिजली के बिल माफ कर दो , इसी के साथ कहा कि शीघ्र ही अमोना रसूलपुर में विद्युत मंडल के कर्मचारी आएंगे और शिविर लगाएंगे वहां आप अपने बिलों को लेकर उनसे बात करना ऐसे शिविर शहर की अनेक गरीब बस्ती में भी लगाए जाएंगे।  पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि शिवराज सिंह सरकार की गलत नीतियों के कारण आज ओबीसी वर्ग आरक्षण से वंचित है ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर भी एक ज्ञापन दिया गया जिसका वाचन कार्यकारी अध्यक्ष एजाज शेख ने किया वहीं बिजली बिलों को माफ करने को लेकर जो ज्ञापन दिया उसका वाचन कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मोंटू ने किया । आभार कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने माना । इस अवसर पर कांग्रेस नेता कैलाश कुंडल राजवीर सिंह बघेल शौकत हुसैन पंडित जयप्रकाश शास्त्री पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर रेखा वर्मा प्रदीप चौधरी शाहिद मोदी ईशान राणा शेरखान सलमान बेग शकील लक्की कमल वास्कले शिवा चौधरी अंतर सिंह सोलंकी विक्रम पटेल चंदर सिंह मालवीय मनीष चौधरी जितेंद्र सिंह गौड़ ज्ञान सिंह दरबार विक्रम मुकाती तवर सिंह चौहान रमेश व्यास दिग्विजय सिंह झाला वंदना पांडे शबाना सोहेल रश्मि मिश्रा बंटू गुर्जर मनोज होलानी जाकिर उल्ला संतोष मोदी पोप सिंह परिहार , पोपसिंह पवार ,अनिल गोस्वामी रोहित शर्मा इम्तियाज शेख भल्लू विश्वजीत सिंह चौहान राधा किशन सोलंकी छगन मिस्त्री भारत सिंह दिनेश यादव अशोक यादव नरेंद्र यादव  दिनेश बैरागी सादिक भाई सूरज सिंह चावड़ा  रामेश्वर गुर्जर संजय कहार  प्रहलाद मिस्त्री आबिद खान  डॉ मुन्ना सरकार भागीरथ पहलवान उमेश झवर पंकज वर्मा लक्की पवार भूपेंद्र सिंह बेस सुजीत सांगते रितेश शर्मा राहुल पवार प्रमोद सुमन वसीम हुसेन सुनील शुक्ला गुल्लू मंगानी छोटू सिंह गुर्जर जितेंद्र मालवीय सहित बड़ी संख्या में काग्रेस जन उपस्थित थे ।

254

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *