मनावर में मुस्लिम समुदाय पर हुई गलत एफ . आई . आर और एक तरफा घर तोड़ने की जबरन कार्यवाही का में विरोध करता हूँ
…….. शेख अलीम इन्दौर , 27 दिसंबर 2021 , मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेख अलीम एडव्होकेट ने बताया की मनावर में 41 लोगों के खिलाफ हुई नामजद रिपोर्ट और शनिवार को राजस्व नगर निगम राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन व्दारा घर तोड़ने का में विरोध करता हूँ यह निर्दय और मानवताहीन है । शेख अलीम ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के के अल्पसंख्यक विभाग में अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय मुद्दों को प्राथमिकता देना है इस घटना पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी व मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार में मनावर जिला धार में हुई घटना के संबंध में प्रतिनिधि मंडल लेकर मनावर गया जिसमें पूर्व अध्यक्ष श्री मुजीब कुरेशी , भारतीय युवक कांग्रेस विधि विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एडवोकेट अशहर वारसी , महिला कांग्रेस की नेता एवं रतलाम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यासमीन शेरानी अन्य लोगों के साथ घटना स्थल पर जा कर जायजा लिया व मनावर थाना प्रभारी और धार जिला कलेक्टर से मिल कर मामले की निष्पक्ष जॉच करने की माँग की हैं ।
शेख अलीम ने बताया कि 23 दिसंबर 2021 की सुबह मनावर तहसील में बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य यात्रा बजरंग दल की रैली निकाली जा रही थी प्रशासन द्वारा रैली निकालने की अनुमति वाले रास्ते को छोड़ बजरंग दल गांधीनगर मुस्लिम बहुल गोहल्ले नारे लगाते हुए दुसरे समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत किया और दंगा करने के लिए लोगो को उकसाया पर प्रशासन व्दारा जानबूझ कर एक तरफा कार्यावाही की गई हैं । यह सभी घटनाऐं फिक्र और चिंता का विषय है और हमारे प्रदेश व मालवा की गंगा – जमुना तहजीब के खिलाफ होकर प्रशासन की एक तरफा की गई कार्यवाही पर सवाल उठाती है । शेख अलीम ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए और इस मुद्दे की समीक्षा करते हुए सभी पक्षों की बराबर सुनवाई कर एक पक्षीय कार्यवाही ना करें और जिन लोगों पर एफ.आई.आर हुई है उन लोगों को गिरफ्तार ना किया जाकर मामले की निष्पक्ष जाँच जाए ।
