• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

केपी कॉलेज में जागृति मंच द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई।

ByM. Farid

Jan 3, 2022

केपी कॉलेज में जागृति मंच द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई।

3 जनवरी सावित्री बाई जयंती के अवसर पर केपी कॉलेज में जागृति मंच द्वारा पुष्प अर्पण कार्यक्रम व चर्चा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन वाणी जाधव ने किया।कार्यक्रम में सबसे पहले सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया व सावित्रीबाई फुले ने ना केवल अपने जीवन मे संघर्ष कर लड़कियों की शिक्षा के लिए काम किया बल्कि वे देश की सर्वप्रथम महिला शिक्षिका भी बनी ।कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षिका भी शामिल रही व सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी । वाणी जाधव ने बताया कि सावित्रीबाई फुले के पति समाजसुधारक ज्योतिबा राव फुले ने कहा है की एक पुरुष जब शिक्षित होता है तो वह खुद ही शिक्षित होता है किंतु जब एक महिला शिक्षित होती है तो उसके साथ एक पूरा परिवार शिक्षित होता है । इसलिए लड़कियों महिलाओं की शिक्षा समाज के नैतिक स्तर को उच्चतर करने के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में विजय मालवीय ने भी बात रखी व विनोद प्रजापति, संदीप, मालवीय ,मोनिका ,उमा ,गरिमा व अन्य छात्राएं भी शामिल रही।

334

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *