• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

पूरे साल चलने वाला wmo (वर्ड मेमन जमात) का प्रोजेक्ट “लंगर” को 75 दिन होने पर मुबारकबाद

ByM. Farid

Jan 7, 2022

पूरे साल चलने वाला wmo (वर्ड मेमन जमात) का प्रोजेक्ट “लंगर” को 75 दिन होने पर मुबारकबाद

पूरे विश्व मे वर्ल्ड मेमन ऑर्गनाइजेशन के द्वारा भूख के खिलाफ जंग छेड़ी गई है! ये काम वर्ल्ड मेमन जमात के एहसान भाई गढ़ावाला के निर्देशन में हो रहा है ! देवास में भी एडवोकेट असलम गाज़ी जो देवास मेमन जमात के अध्यक्ष है और रोटी बैंक देवास से शरुआत से ही जुड़े हुए हैं जिनके द्वारा ईद मिलादून्नबी के दिन से ही लगातार रोटी बैंक के केंटीन से भूखों ओर ज़रूरतमंद मज़दूरों को भोजन के पैकेट बांटे जा रहे हैं जहां पूरा विश्व दो वर्षों से कोरोना महामारी से जूझ रहा है दो दो लॉक डाउन की वजह से कई लोगो के रोज़गार चले गए देवास रोटी बैंक भी 2016 से *भूखों की आस रोटी बैंक देवास* के नारे के साथ चल रहा था चूंकि रोटी बैंक के साथ छोटे छोटे व्यापारी ओर दुकानदार व स्कूल संचालक जुड़े हैं जो 100, 200 रु महीना रोटी में देते हैं परंतु लॉक डाउन की वजह से सब की स्थिति खराब बो गई ऐसी मुश्किल परिस्थिति में *रोटी बैंक की आस बन कर वर्ड मेमन ऑर्गनाइजेशन* सामने आया। संस्था रोटी बैंक संचालित करने वाली संस्था राह ए कलाम  एहसान भाई गढावाला
भाई असलम गाज़ी फारूक गाजी ,आजम घी वाला,अशफाक हासमनी, अशरफ गाज़ी, व मेमन जमात व वर्ल्ड मेमन ऑर्गनाइजेशन के तमाम लोगों का शुक्रिया अदा करता है।

224

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *