परीक्षा की दिनांक आगे बढ़ाने के लिए दिया ज्ञापन एनएसयूआई*
*देवास:-* आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में श्रीकृष्णाजीरावपंवार शा. स्नोकोत्तर महाविद्यालय देवास के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रतन सिंह अनारे को ज्ञापन दिया। जिसका वाचन जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने किया। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। हाल ही में विक्रम विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा की दिनांक को परिवर्तित किया गया है पर मध्यप्रदेश में जनवरी माह में प्रत्येक दिन पुलिस की परीक्षा चल रही है । स्नोकोत्तर में अध्ययनरत एमए, एमकॉम, एमएससी के हजारों छात्र छात्राओं ने पुलिस की परीक्षा का फॉर्म भरा हैं । अगर विद्यार्थी पुलिस की परीक्षा देने जाता है तो वहां उस दिन एमए, एमकॉम ,एमएससी की परीक्षा नहीं दे पाएगा और अगर वहां विद्यार्थी एमए, एमकॉम, एमएससी की परीक्षा देता है तो वह पुलिस की परीक्षा नहीं दे पाएगा। 4 साल बाद तो मध्यप्रदेश सरकार कोहि परीक्षा करवारहा है या तो विद्यार्थी पुलिस की परीक्षा देकर अपनी किस्मत आजमा ले या फिर पुलिस की परीक्षा ना देकर अपना एक साल बचा ले। अब विद्यार्थी बड़े असमंजस में है कि वह करे तो करे क्या । कोविड-19 के चलते हुए कोरोना के केस भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिससे एक एक तरफ तो दहशत का माहौल सामने आ रहा है वही पर आप परीक्षा कराने की बात कर रहे हैं। आप हमारे स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेते हैं तो हम परीक्षा देने के लिए तैयार हैं। व्यापम पुलिस की परीक्षा एवं विक्रम विश्वविद्यालय की स्नोकोत्तर की परीक्षा एक साथ ना करवाएं आपको परीक्षा लेना ही है तो परीक्षा को कुछ दिन आगे बढ़ाएं जिससे कि हम दोनों परीक्षा दे सके ।
यह तो आप विक्रमविश्वविद्यालय की स्नोकोत्तर की परीक्षा की दिनांक को आगे बढ़ाएं या फिर व्यापम की पुलिस की परीक्षा की दिनांक को आगे बढ़ाएं। जिससे कि हम विद्यार्थी परीक्षा दे सकें। अगर परीक्षा की दिनांक आगे नहीं बढ़ाई गई तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा सड़कों पर उतर कर उग्रआंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी विक्रम विश्वविद्यालय व मध्यप्रदेश सरकार की रहेगी।इस अवसर पर वीरेंद्र पटेल चुन्नु लोदी रघुवीर सिंह सिरोंज पृथ्वीराज सिंह चौहान आनंदसिंह पंवार राहुल ठाकुर हर्षराज सिंह राठौर सूर्या मालवीय अरुण पटेल मनीष मालवीय विनोद क्लेशरिया अजय मालवीय रोनक धाकड़ लोकेश रावत राम तंवर बिजेश राठौर देवराज बामनिया आनंद वाडिया राजकुमार सोलंकी युवराज सिंह चावड़ा राजकुमार वर्मा संजय मालवीय आदि उपस्थित थे।
