गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रतिमा के आसपास गंदगी धूल मिट्टी देख भड़क
गए और तत्काल आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया और भीम आर्मी जिलाध्यक्ष हीरो सोलंकी ने नगर निगम कमिशनर को फोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, आक्रोशित पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और कमिश्नर से मिलने का बोला जहां से उन्हें बताया गया कि नहीं कमिश्नर पुलिस ग्राउंड गणतंत्र दिवस के परेड के कार्यक्रम में गए हुए हैं फिर सभी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी के पास गए और उन्हें स्थिति के बारे में बताएं इसके बाद हंगामा बड़ता देख तत्काल नगर निगम की टीम आई और प्रतिमा के आसपास साफ सफाई कर पानी से धोया इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे जिला अध्यक्ष हीरालाल सोलंकी ने इसे बाबा साहब का अपमान बताया कोषाध्यक्ष जय कुमार चौहान ने कहा की बाबा साहब की वजह से आज हम गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व मना रहे हैं उनके लिखित संविधान की वजह से गणतंत्र मौजूद है, हम किसी भी रूप मे बाबा साहब और संविधान का अपमान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, नगर निगम को देश की GFC मे तीसरी रेंक मिली है लेकिन बाबा साहेब की प्रतिमा के आसपास कचरे का ढेर लगा है, यह सब नगर निगम से 200 मीटर की दूरी पर है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जानबूझ कर ईसपार ध्यान नही देते, ये सब घ्राणित मंसिकता की वजह से है,
इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रगान के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया इस दौरान बसद जिलाअध्यक्ष विक्रम सिंह रैकवाल, महासचिव पवन आवले तहसील प्रभारी अनिल रावण , हीरालाल कलेश्रिया, संदीप कलेश्रिया,राजेश चौहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
