• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

गोरक्षा एवं गोशाला के लिए युवा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ जी से की मुलाकात

ByM. Farid

Feb 1, 2022

गोरक्षा एवं गोशाला के लिए युवा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ जी से की मुलाकात*

*देवास:-* आज देवास के स्थानीय राधागंज युवा क्लब चौराहा पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी ,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का भव्य स्वागत किया गया स्वागत के साथ ही कमलनाथ जी एवं सज्जन सिंह वर्मा विक्रांत भूरिया के द्वारा गौ माता को चारा खिलाया गया एवं जल्दी गौ माता को उनका घर (गौशाला) जल्द दिलाने को कहा हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के द्वारा “घर चलो, घर-घर चलो “अभियान के तहत महिलाओं को पर्चे बांटकर अभियान को राधागंज से शुरू किया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ ने माननीय कमलनाथ जी से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर जो आपके द्वारा जो गोशाला बनाई गई थी उनमें पड़े अधूरे काम को पूरा कराने एवं गौशाला मे गायों की देखरेख के लिए स्टाफ रखा जाए। आज वर्तमान में गौशाला में गायों की स्थिति बहुत दयनीय है। आज गोशाला में गाय चारे को भूखे मर रही है वह अपना दम तोड़ रही है, गायों के शव मिलने का सिलसिला निरंतर जारी है बेरसिया के बसई गांव में स्थित गोसेवा मे एक दिन पहले सौ से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मिले थे, गौशाला में कई गाय थी जो जिंदा है या मर गई उन्हें देखने वाला कोई नहीं है गोशाला का कुछ हिस्सा ऐसा था जो टीन शेड से ढका था लेकिन इसमें भी चारों और हवा रोकने का कोई इंतजाम है इन सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करे और ये मांगे जल्द पूरी करवाये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि अनुप्पम टोप्पो एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़, नीरज नागर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कृपाल मकवाना, राजवीर कुड़िया, विजय कटेशरिया अभिषेक चौहान अजय जायसवाल , पृथ्वीराज चौहान, श्रीकान्त चौहान , आनंद ठाकुर, किशोर यादव, सीताराम मालवीय नंदकिशोर पांचाल कान्हा गौड़ विशाल ठाकुर, नरेश बैरागी रघुवीर सिंह सिरोंज, हर्षराज राठौर विशाल ठाकुर रोहित धाकड़ शुभम जलोदिया भूपेश चौधरी,बलराज ठाकुर लोकेश कुमावत, विवेक गौड़ रजत चंदेल जीतू बेस, हिमांषु ठाकुर उज्जवल ठाकुर आशीष धाकड़ जावेद मंसूरी शुभम राजपुर नरेंद्र सोलंकी तेजकरण मालवीय अमन पाटीदार जानकारी जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने दी।

189

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *