देर रात तक चला सूफियाना कव्वाली का दौर , लंगर में भी हजारों हुए शामिल
देवास। उर्स गरीब नवाज का आयोजन वारसी नगर देवास में किया गया सूफियाना कव्वाली हुई जो देर रात तक चली । शहर काजी अशरफी विंग के उपाध्यक्ष रईस संजरी और कोषाध्यक्ष डॉ शरीफ जमाल ने बताया कि शहर काजी मौलाना इरफान अहमद अशरफी साहब व काजी नोमान अहमद अशरफी की सरपरस्ती में हजरत जमाल अशरफ अशरफी सा जायस (यू पी) और फुजेल अशरफ अशरफी (बुरहानपुर ) के मुख्य अतिथि में हुई सूफीयाना कव्वाली में फनकार आमिल आरिफ और मुकर्रम वारसी ने देर रात तक समां बांधा कुल की फ़ातेहा और लंगर ए गरीब नवाज़ हुआ जिसमे हजारों लोग सम्मिलित हुए। सभी का आभार विंग के अध्यक्ष राजा कुरैशी ने माना।
186
