• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

बूढ़े को ऐसा मत मारना की मौत हो जाए नही तो जेल हो जाएगी।एक बूढ़े बाप का दर्द

ByM. Farid

Mar 8, 2022

प्रति श्रीमान थाना प्रभारी महोदय जी .

थाना परवलिया सड़क , भोपाल म.प्र .

विषय- परिवार वालों के द्वारा प्रताड़ित करने बाबत्

महोदय जी

निवेदन है कि मैं प्रार्थी मेहबूब अली पिता मंजूर अली उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम परवलिया सड़क , जिला – भोपाल का निवासी महोदय जी मेरा पुत्र रईस मेरे दामाद पीर अली मिलकर मुझे वृद्ध अवस्था में प्रताड़ित कर रहे हैं । आये दिन गाली – गलौज एवं मारपीट करते है । और जान से मारने की धमकी देते है और मुझे समय पर खाना भी नहीं देते है और मेरा सारा सामान बर्तन इत्यादि सब छीन लिया और मेरा एक घर बचा है जिसमें रहकर में प्रार्थी अपना जीवन व्यतीत कर रहा हूँ । वह भी यह लोग बेचना चाहते है उसी को लेकर मेरा बेटा रईस कुल्हाड़ी लेकर मुझे मारने दोड़ा । जैसे – जैसे मैं अपनी जान बचाकर हसीना बी के घर पहुँचा ।महोदय मेरे बेटा रईस एवं दामाद पीर अली से मुझे जान का खतरा है ये लोगो  कह रहे है कि हम तुझे निपटा देंगे ।

अतः महोदय जी से निवेदन है कि उपरोक्त विषय में की कृपा करे । उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *