कांग्रेस का कोरोना काल के बिजली बिलों को माफ करने की मांग का अब हुआ असर ।
देवास = सर्वविदित है कि कांग्रेस ने लगातार कोरोना काल के बिजली बिलों को माफ करने को लेकर अपनी आवाज उठाई थी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में आंदोलन किया ज्ञापन भी दिया, विद्युत मंडल के जवाबदार अधिकारियों से प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से अपनी बात भी रखी। शहर के सभी वार्डों में बिजली बिलों की होली जलाई साथ ही व्हाट्सएप पर अपील करके सभी उपभोक्ताओं से बिजली के बिल मंगवाए जिन्हें मुख्यमंत्री तक भेजा इस दौरान कोरोना काल में आंदोलन करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी पर एफ आई आर भी दर्ज की गई वहीं हमने शहर के अनेक सामाजिक संगठनों से बुद्धिजीवियों और पत्रकारों से भी अपील की थी कि वे बिजली बिलों को माफ कराने में कांग्रेस की मदद करें लेकिन कांग्रेस की इस मांग को लगातार शिवराज सिंह सरकार के द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा था वही आम नागरिक, व्यापारी सभी चाहते थे कि कोरोना काल के बिजली के बिलों को माफ किया जाए लेकिन शिवराज सिंह सरकार मानने को तैयार नहीं थी । वहीं इसी बीच विद्युत मंडल के द्वारा लगातार बिजली बिल वसूली को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा था साथ ही अनेक विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट दिए गए थे। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के लगातार दबाव बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली बिलों को माफ करने को लेकर निर्णय लेते हुए सोमवार को विधानसभा में इसकी घोषणा करते हुए 6400 करोड़ रुपए के बिजली बिल माफ करने की घोषणा की कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम तो लगातार शहर के लोगों के हित में अपनी आवाज उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे कांग्रेस का एक ही मकसद है कि लोगों के साथ न्याय हो उन्हें अधिक से अधिक राहत और सुविधाएं मिले ।
