• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

शंकरगढ़ की पहाड़ी पर सजी सुरों की महिफल बॉलीवुड की ख्यात गायिका आकांक्षा शर्मा ने दी गीतों की प्रस्तुति

ByM. Farid

Mar 17, 2022

शंकरगढ़ की पहाड़ी पर सजी सुरों की महिफल
एडवेंचर फेस्ट का समापन हुआ यादगार शाम से
बॉलीवुड की ख्यात गायिका आकांक्षा शर्मा ने दी गीतों की प्रस्तुति

देवास। शंकरगढ़ की पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट का समापन एक यादगार संगीत से सजी महफिल के साथ हुआ। बॉलीवुड की ख्याति प्राप्त गायिका आकांक्षा शर्मा ने पहाड़ी पर सजे हुए मंच पर जब सदाबहार गीतों का सिलसिला शुरू किया तो यहां मौजूद हजारों दर्शक भी सुरों के सागर में खो गए। कई युवा दर्शक तो गीतों को सुनते हुए नाचने लगे और अपने पसंदीदा गीतों की फरमाइश करने लगे। आकांक्षा शर्मा ने हर उम्र के दर्शकों की पसंद काे ध्यान में रखते हुए गाने गाए और खूब तालियां बटोरी।
नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा इंदौर-भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी पर करवाए गए एडवेंचर फेस्ट का समापन आकांक्षा शर्मा के गीत-संगीत के साथ हुआ। रात करीब 8 बजे कार्यक्रम की शुरुआत तेरे संग यारा…गाने से हुई। इसके बाद उन्होंने नए-पुराने सभी तरह के गाने गाए। इस दौरान भजन भी सुनाया। तेरे प्यार का नशा कभी आर कभी पार… गाना जब सुनाया तो युवा दर्शक उत्साहित होकर नाचने लगे। कई लोग तो कार्यक्रम को सुनते हुए वीडियो भी बनाते रहे। यहां देवास सहित इंदौर व आसपास के अन्य शहरों से भी दर्शक आए थे। रात करीब 10.30 बजे तक आकांक्षा शर्मा ने कई गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद भी दर्शक उनसे गीत सुनाने की मांग करते रहे। इधर रंग-बिरंगी रोशनी से शंकरगढ़ की पहाड़ी की सुंदरता को भी कई गुना बढ़ा दिया। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में दर्शकों ने गीत-संगीत का लुत्फ उठाया। इससे पूर्व घुंघरू डांस एकेडमी की बालिकाओं ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी।

259

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *