• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

देवास से कैमरामैन अभिषेक सोनी के साथ राजेश पवार की रिपोर्ट”वाले पत्रकार राजेश पँवार अब हमारे बीच नही रहे

ByM. Farid

Mar 24, 2022

“वॉइस ऑफ एमपी” देवास के संवाददाता एवं एक्टिव पत्रकार राजेश पवार का दिनांक 24 मार्च को आकस्मिक दुखद निधन हो गया| राजेश पवार देवास की पत्रकारिता जगत में एक जाना-पहचाना नाम थे |शहर के किसी भी हिस्से में कोई भी खबर हो उनसे छूटती नहीं थी| सुबह 6:00 बजे से लेकर रात को 9:00 बजे तक भी शहर में होने वाले किसी भी कार्यक्रम की खबर राजेश पवार कवर करते थे| अपने हंसमुख स्वभाव से हर कोई उनका मित्र बन जाता था। राजनीतिक,धार्मिक, प्रशासनिक हर विभाग के किसी भी कार्यक्रम की न्यूज़ राजेश पवार के बिना पूरी नहीं होती थी | मात्र 40 वर्ष की आयु में उन्होंने पत्रकारिता जगत में अच्छा नाम कमाया ।उनके इस तरह यूं चले जाने का दुख वर्षों तक रहेगा और उनके जाने का एक खालीपन शून्य की तरह हमेशा मौजूद रहेगा।
राजेश पवार के पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन होने के बाद मुक्तिधाम देवास पर एक शोक सभा भी रखी गई जिसमें देवास अभिभाषक संघ सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शोकत हुसैन,प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, पुलिस विभाग से सीएसपी श्रीमान विवेक सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार श्रीमान अनिल सिकरवार, Dewas live के सौरभ सचान(वरिष्ठ पत्रकार)आदि लोगों ने पत्रकार राजेश पवार को श्रद्धांजलि देते हुए इसे देवास पत्रकार जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

771

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *