*कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ दो दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल के दूसरे दिन संयुक्त सिटी ट्रेड यूनियन काउंसिल देवास ने एल आई सी पर किया प्रदर्शन*
सरकार की जनविरोधी मेहनत कश विरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ बीमा व बैंक के कर्मचारी आज भी हड़ताल पर रहे| संयुक्त सिटी ट्रेड यूनियन काउंसिल के बैनर तले आज 29 मार्च को एलआईसी देवास की दोनों शाखाओं में प्रदर्शन किया गया| प्रदर्शन को श्श्री मोहन जोशी, श्री राजुल श्रीवास्तव, श्री मोर सिंह राजपूत, श्री शुभम जैन बैंक कर्मचारी नेता देवेंद्र राठौर ने संबोधित किया सभा में बीमा क्षेत्र के अलावा बैंक बीएसएनएल, श्रमिक संगठन एआई यूटीयूसी,
जानकिलाल मोदी एलआईसी से,विनोद प्रजापति,वंदना श्रीवास्तव ,बैंक ऑफ इंडिया के साथियों की भी विशेष उपस्थिति रही तथा कुछ निजी कंपनियों के कर्मचारी उपस्थित रहे|
