• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

मुल्क में अमन और शांति की दुआओं के साथ मनाई गई शहर में शबे कद्र

ByM. Farid

Apr 29, 2022

इस वक्त सारी दुनिया में मुसलमानों के रमजान चल रहे हैं और सारी दुनिया के मुसलमान दिन भर भूखे प्यासे रहकर अक़ीदत के साथ रोजा रखते हैं और मस्जिदों में इबादत करते हैं कल रमजान का 26वा रोज़ा था और 27वी शब थी जिसे शबेक़द्र भी कहा जाता है और सारी दुनिया भर के मुसलमान पूरी रात मस्जिदों में जागकर इबादत करते हुए रात गुज़ारते है।

देवास शहर में भी शहर के अमनपसंद मुस्लिम समाज ने मस्जिदों में इबादत करते हुए रात गुजारी।देवास शहर काजी जनाब अबुल कलाम ने वाकिफ़ खबर से चर्चा करते हुए बताया की देवास वासियों ने शहर की मस्जिदों में रहकर इबादत की और सारी रात नमाज़े पढ़कर और कुरान की तिलावत करते हुए गुजारी । सभी मस्जिदों में नमाजियों ने मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआएं भी की।

324

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *