• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

मेंटेनेंस के नाम पर हो रही बिजली कटौती जल्द ही बंद नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी आंदोलन।

ByM. Farid

May 13, 2022

मेंटेनेंस के नाम पर हो रही बिजली कटौती, बंद नही हुई तो कांग्रेस करेगी आंदोलन ।                                      देवास = भीषण गर्मी के दौरान लोग पहले ही परेशान हैं 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी के चलते विद्युत मंडल लगातार शहर में बिजली प्रदाय नहीं कर पा रहा है।     जिससे शहर के लोग खासे परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि विधुत मंडल कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी सुधार के नाम पर लगातार बिजली कटौती कर रहा है । थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद दिन में और रात में विद्युत कटौती की जा रही है। लोगों का दिन का चैन रात की नींद दोनों ही गई खराब हो रही है। यह तो देवास शहर का हाल है ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति तो इससे भी  ज्यादा खराब है । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने विधुत मंडल को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर विद्युत मंडल अपने सारे मेंटेनेंस सुधार कार्य पूरे करले उसके बाद अगर बिजली कटौती बंद नहीं की तो कांग्रेस पार्टी विद्युत मंडल के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन करेगी।

68

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *