• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

फरार आरोपी का मकान तोड़ा।बाकी आरोपियों के टोंक वाले मकानों को प्रशासन नें किया राजसात।

ByM. Farid

May 14, 2022

देवास : जिले के टोंकखुर्द तहसील के गौहत्या के मामले में तीन आरोपियों वसीम पिता अनवर मेवाती , जहीर पिता सईद कुरैशी एवं जमील पिता रईस तीनों निवासी टोंकखुर्द के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था । वही एक आरोपी अफसर पिता अली हुसैन जाति मुसलमान नायता पटेल  निवासी ग्राम नायता पोलाय फरार है । पुलिस ने आज आज शनिवार को फरार आरोपी के मकान को ध्वस्त कर बाकी के तीन आरोपियों के मकान को सील कर दिया है । आरोपी अफसर पिता अली हुसैन की सूचना देने को लेकर एसपी डॉ . शिवदयाल सिंह 10 हजार रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।
वही आज शनिवार सुबह देवास पुलिस प्रशासन ने थाना टोंक के गोकशी के मामले में फरार इनामी आरोपी अफसर अली के पोलाय स्थित मकान को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया ।
वही 3 आरोपियों के मकान को अभी सील किया गया है पुलिस द्वारा बताया गया कि उनके मकान तक जाने का रास्ता सकड़ा होने की वजह से अभी मकान सील ही किये गए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *