• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

इंटरेक्टिव फ्लैक पैनल के ज़रिए दी गई हज यात्रियों की ट्रेनिंग

ByM. Farid

Jun 13, 2022

*माहिर प्रशिक्षकों दी ने* *हज* *यात्रियों को ट्रेनिंग*
देवास। इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में हज यात्रियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमे इंदौर और उज्जैन के माहिर और अनुभवियो ने हज के दौरान किए जाने वाले कामों को बखूबी बताया। जिसमें सई तवाफ, उमराह, और हज के दौरान होने वाले सभी अरकानों (होने वाले काम) की जानकारी दी गई तंजीम ए दावते अमन और इनोवेटिव स्कूल कई वर्षों से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजित करते आ रहे है।
इस अवसर पर हज यात्रा पर जाने वालो का स्वागत मुमताज खान , सैयद मकसूद अली, मिर्जा मुशाहिद बैग, शकील कादरी हाजी शकील शेख, शफीक अंसारी, सैयद सदाकत अली, मुबाशिर मिर्जा, आदि ने किया
प्रशिक्षण के बाद दुआ हुई जिसमे देश में भाईचारा ,अमन , बरक़रार रहने और भारत की सलामती और तरक्की के लिए दुआ की गई।

230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *