• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

अग्निपथ योजना वापस ले स्थाई रोजगार की नीति लागू करे सरकार -AIDYO

ByM. Farid

Jun 17, 2022

सरकार ने बेरोजगार युवाओं और सेना भर्ती की तैयारी करने वाले बेरोजगार युवाओं के साथ किया है धोखा अग्निपथ योजना वापस ले स्थाई रोजगार की नीति लागू करे सरकार -AIDYO

अभी हाल ही में सरकार ने आर्मी भर्ती परीक्षा को लेकर अग्निपथ योजना लागू की है इस योजना के तहत आर्मी भर्ती में चयनित सैनिको को मात्र 4 वर्ष के लिए ही रखा जाएगा । इस नौकरी में ना PF की सुविधा है और ना ही भविष्य में किसी तरीके की सुरक्षा देने की बात है 4 साल के बाद एक्स सर्विसमैन की जो सुविधाएं हैं वह भी सरकार नहीं देगी, और हर साल 25 प्रतिशत के हिसाब से काम को देखते हुए इंक्रीमेंट लगाया जाएगा प्रत्यक्ष रूप से यह भर्ती पूर्णता ठेका प्रथा पर आधारित है।

देशभर में बेरोजगारी की स्थिति पहले से ही भयावह है ऐसी स्थिति में इस तरीके से ठेका प्रथा लाकर रोजगार के नाम पर बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा करना है। सरकार जो अग्निपथ नियम लेकर आई है इसके विरोध में मध्य प्रदेश सहित तमाम देश भर में विरोध प्रदर्शन बेरोजगार युवाओं व्दारा किया गया।
युवा संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन, AIDYO के राज्य प्रदेश सचिव प्रमोद नामदेव ने कहा कि सरकार स्थाई भर्ती ना देकर ठेका प्रथा लाकर भर्ती करने जा रही है यह पूर्णतः गलत है। क्या एक बेरोजगार युवा को मात्र 4 साल ही नौकरी करने का अधिकार है सवाल यह है कि 4 साल के बाद बेरोजगार युवा क्या करेंगे इसके बाद उसका जीवन यापन कैसे होगा ।

अग्नीपथ योजना के तहत भर्ती किए हुए विद्यार्थियों का निर्मम शोषण किया जाएगा क्योंकि इसमें 25 परसेंट इंक्रीमेंट की बात कही गई है इन्क्रीमेंट लेने के लिए विद्यार्थी को अपने सीनियर का हर आदेश मानना पड़ेगा । इसी के साथ अग्निपथ योजना के तहत महिला अभ्यर्थियों का जीवन भी संकट में रहेगा पिछली कई घटनाएं उदाहरण है कि सीनियरओं द्वारा किस तरीके से महिलाएं अभ्यर्थियों का शोषण किया गया एक बेरोजगार युवा दिन रात मेहनत करके परीक्षा कि तैयारी करता है, और यदि सरकार ऐसे में यह नियम लेकर आती है कि मात्र 4 साल की सेवा होगी ऐसे में उसके आगे का भविष्य क्या होगा इसी के साथ नौकरी में ना PF है ना भविष्य की सुरक्षा का कोई भी प्रावधान है सरकार का यह कदम पूर्णतः गलत है। सरकार ने यह नीति लेकर बेरोजगारों और जो आर्मी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के साथ धोखा किया है, सरकार के इस नियम का जब बेरोजगार युवा अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो उनके अंदर उनके ऊपर निर्भर लाठीचार्ज किया गया। और घर एवं हॉस्टलों में घुस-घुस कर अरेस्टिंग की गई निर्ममता के साथ लाठीचार्ज किया गया, जिसमें अनेक छात्र घायल हुए है । अभी हाल ही में एक युवा आत्महत्या कर चुका है। सरकार की इस अलोकतांत्रिक रवैया कि हम कड़ी निंदा करते हुए मांग करते हैं कि जितने भी विभाग में ठेके पर जो भर्ती प्रक्रिया लागू की जा रही है उसको तुरंत वापस लें और अग्निवीर जैसी योजनाओं को सरकार तुरंत वापस ले अन्यथा मध्य प्रदेश का बेरोजगार युवा सरकार की इस नीति के खिलाफ में आंदोलनरत होगा l

 

174

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *