• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

नौकरानी द्वारा काम करने के बहाने चोरी की वारदात करने का हुआ पर्दाफाश 3 लाख का ज़ेवर बरामद

ByM. Farid

Jun 21, 2022

देवास पुलिस को मिली बड़ी सफलता नौकरानी द्वारा काम करने के बहाने चोरी की वारदात करने का हुआ पर्दाफाश
संक्षिप्त विवरण : थाना नाहर दरवाजा क्षेत्र अंर्तगत आने वाले चंद्रतारा लेकसिटी कालोनी राजोदा रोड के मकान नं 317 में दिनांक 20-6-2022 को घर के अंदर से अलमारी में से मकान मालिक की उपस्थिति में बड़ी चालाकी से अलमारी के अंदर रखे सोने के आभूषणों को चुराया । जिस समय आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया उस समय घर के सदस्य जिसमें फरियादी रिटा ० व्याख्यता ममता शास्त्री व उनकी दो बहने आभा एवं प्रतिभा घर में ही थे उनकी आखों से बचते हुए उक्त वारदात को अंजाम दिया गया । उक्त आरोपियां द्वारा मौके का फायदा उठाकर घर में कोई भी पुरुष न होने पर सफाई के बहाने अलमारी में से आभूषण चुराये गये । इस संबंध में फरियादी द्वारा थाने पर आकर उक्त घटना बतायी जिसमें सोने की 02 अंगूठी , 01 मंगलसूत्र मय पेंडल के 01 सोने की चैन मय पेंडल के किसी अज्ञात द्वारा घर से निकालाना बताया जिस पर से से थाना नाहर दरवाजा पर अज्ञात के विरुद्ध अपराध के 214/22 धारा 381 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त अपराध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमान अंति ० पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास के मार्गदर्शन में थाना नाहर दरवाजा पर माल मुलजिम की धरपकड हेतु टीम का गठन किया गया । उक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं कालोनी में आने जाने वालों की लिस्ट तैयार की जिसमें कालोनी में आने जानी वाली नौकर एवं नौकरानी की सूची भी प्राप्त की जिसमें संदिग्ध से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम संगीता बाई पति स्वं श्याम बमानिया उम्र 40 साल निवासी अर्जुन नगर आडा काकड इटावा द्वारा सोने के आभूषणों को घर के अंदर रखी अलमारी में से निकालना / चुराना बताया । उक्त आरोपियां से सोने की आभूषण के बारे में अग्रिम पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त सोने के आभूषणों को मैने जना इस्माल फाइनेन्स बैंक ए ० बी ० रोड देवास में गिरवी रखा है । उक्त आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं सोने की रकम को विधिवत जप्त कर लिया गया ।
तरीका वारदात : आमजनों के घर जाकर साफ सफाई का कार्य मांगना मौका देखकर मकान मालिक का भरीसा जीतकर घर के आभूषणों एवं कीमती वस्तुओं को चुराना । गया जप्त सामान -एक सोने की चैन मय पेंडल के जिसका वजन 10.38 ग्राम दो सोने की अंगूठी जिसका वजन 8.62 ग्राम एक सोने का मंगलसूत्र मय पेंडल के जिसका वजन 22.62 ग्राम कीमती करीबन 3,00,000
गिरफतार आरोपिया- संगीता बाई पति स्वं श्याम बमानिया उम्र ४० साल निवासी अर्जुन नगर आडा काकड इटावा ,
सराहनीय कार्य : – उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी नाहर दरवाजा देवास निरी ० श्री रमेश कलचिया उनि लोकेन्द्रव्यास , सउनि अनिल कुमार सउनि खलील खान , सउनि सुनिल आर 0676 नवदीप , म ० आर 780 प्रीति म ० आर 690 आरती , आर ० 817 भूपेन्द्र सै ० अजय , आर ० चालक धर्मेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा है । जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरुस्कृत किया जावेंगा

709

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *